पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधारी देने पर की मारपीट, 5 नामजद

उधारी देने पर की मारपीट, 5 नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|सीमावर्ती गांवगट्टी राजोके के एक दुकानदार ने जब ग्राहक को उधारी देने से मना किया तो उसे ग्राहक एवं उसके परिजनों की मारपीट का शिकार हो भुगतना पड़ा। पुलिस को दी शिकायत में मारपीट का शिकार हुए युवक बिट्टू पुत्र करतार ने बताया कि कुछ दिन पहले बलजीत सिंह उसकी दुकान से 60 रुपए का सामान उधार में ले गया था। वीरवार की रात वह पुन: दुकान पर उधार सामान लेने आया। उसने पिछले पैसे चुकाए बिना नया उधार देने से मना किया तो बलजीत सिंह, उसका पिता कश्मीर सिंह, चाचा सुरजीत सिंह, मां संतोष उसकी दुकान पर गए और उससे मारपीट की। थाना सदर के एससआई सतपाल सिंह ने बताया कि चारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।