भाविप ने करवाया परिवार मिलन समारोह
भारतविकास परिषद फाजिल्का शाखा का परिवार मिलन समारोह संजीव पैलेस में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय मंत्री संगठन श्रीनिवास बिहानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष टेक चंद धूड़िया, जिलाध्यक्ष विक्टर छाबड़ा, प्रधान दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंदर पुपनेजा आदि ने भारत माता के चित्र के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित करके की।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बाद प्रोफेसर राम कृष्ण गुप्ता संतोष कटारिया ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके सचिव दर्शन सिंह तनेजा ने बेटियों के नाम गजल और कुमारी हिना धवन ने वातावरण और मानव कविता सुनाकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। इस मौके सतपाल कृष्ण मोहलां ने जल सेवा प्रकल्प सुनील कक्कड़ ने सांस्कृतिक विकास माह प्रकल्प की रिपोर्ट पेश की।
दिनेश विशिष्ट ने नरेन्द्र जसूजा के साथ मिलकर वन मिनट गेम करवाई। इस मौके श्रीनिवास बिहानी ने परिषद सदस्यों को नेत्र शिविर के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
भाविप के परिवार मिलन समारोह मौके संबोधित करते वक्ता।