सेहत विभाग ने भरे फूड सैंपल
बठिंडा|डीएचओ डॉ.आरएसरंधावा के नेतृत्व में सोमवार को जिला सेहत विभाग की टीम ने मौड़, माइसर खाना कोट फत्ता के विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे। फूड इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश पर सोमवार को मौड़ मंडी में एक दुकान से एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक के दो सैंपल एक अन्य दुकान से दालों के सैंपलों को भरा गया। जबकि टीम ने गांव माइसर खाना में एक दुकान से पनीर का सैंपल भरा गया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि कुल आठ सैंपल भरे गए। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा बनती कार्रवाई करेगा।