- Hindi News
- कंबोज ने 25 की दिल्ली रैली को लेकर गांवों का किया दौरा
कंबोज ने 25 की दिल्ली रैली को लेकर गांवों का किया दौरा
भारतीयजनता पार्टी की सरकार के केन्द्र में 100 दिन पूरे होने और इन 100 दिनों में जनता के साथ किए गए वायदे नहीं निभा सकने के विरोध में आगामी 25 सितंबर को यूथ कांग्रेस द्वारा दिल्ली के जंत्र मंत्र में विशाल रैली की जा रही है।
इसमें अधिक से अधिक इकट्ठ करने और भारतीय जनता पार्टी की झूठी नीतियों से अवगत करवाने के लिए बुधवार को यूथ कांग्रेस नेता गोल्डी कंबोज ने क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इसमें उन्होंने काठगढ़, तारेवाला, महालम में जाकर नौजवानों के साथ तालमेल किया और उनको अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके उनके साथ अनु वर्मा, कुश मुटनेजा, तनु विज, मनदीप बराड़, कुलविंदर सेखों, संजू काठगढ़, विंदा, होशियार, मलकीत सिंह कीतू, अंबी महालम, जस्सी, छिंदर, संदीप लुका, शंटी, सतपाल सिंह, राजू, सुक्खा सिंह, बिट्टू, कृष्ण आदि मौजूद थे।
जलालाबाद के गांव काठगढ में नौजवानों के साथ मीटिंग करते हुए यूथ कांग्रेस के नेता गोल्डी कंबोज और अन्य।