ओजोन दिवस मनाया
जलालाबाद|श्री मुक्तसरसाहिब रोड पर स्थित लाला जगत नारायण कालेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौकेे कार्यक्रम केे मुख्यातिथि एसपी सुलखन सिंह थे, जबकि इसकी अध्यक्षता काॅलेज केे अध्यक्ष डाॅ. बिमल खन्ना गुरबख्श सिंह खुराना ने की। समाजसेवी संजीव दूमड़ा विशेष तौर पर उपस्थित थे। स्टूडेंट्स के बीच विभिन्न मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम केे रिसोर्स पर्सन डाॅ. रामेश्वर कटारा पवन मनचंदा थे। (सेतिया)
सरकारीहाई स्कूल में करवाए मुकाबले
गांवचक्क सैदाेके के सरकारी हाई में ओजोन दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स के बीच पोस्टर मुकाबले भी करवाए गए। स्कूल के इको क्लब इंचार्ज पूजा परूथी ने ओजोन परत के महत्व की जानकारी दी। इस मौके करवाए गए पोस्टर मुकाबले में 10वीं कक्षा के अमृतपाल सिंह ने प्रथम तथा धर्मप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। (सेतिया)
काॅलेज में पौधारोपण करते विद्यार्थी, मेहमान प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य।