पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीयू इंटर कॅालेज हॉकी टूर्नामेंट में आदेश कॅालेज चैंपियन बना

पीटीयू इंटर कॅालेज हॉकी टूर्नामेंट में आदेश कॅालेज चैंपियन बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबटेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के साथ संबंधित पंजाब भर के 110 तकनीकी कालेजों की लड़कियों का इंटर कॅालेज हाकी टूर्नामेंट नॉर्थ वेस्ट ऐसो कॅालेज ढूडीके में हुए। इसमें आदेश इंजीनियरिंग की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करके सफलता हासिल की।

डायरेक्टर प्रिंसिपल डाॅ. गुरविंदर सिंह बाजवा और कंवलदीप सिंह डालर ने बताया कि लड़कियों केे इंटर कॅालेज हाकी टूर्नामेंट में आदेश कालेज की हॉकी टीम ने डीपीई अमनदीप सिंह, प्रशिक्षक राजिंदर कौर और कप्तान गुरविंदर कौर के नेतृत्व में सेमीफाइनल मैच के दौरान मेजबान नॉर्थ वेस्ट कालेज ढूडीके को 2-0 के साथ हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बाबा बंदा सिंह बहादुर कॅालेज फतेहगढ़ साहिब की टीम को 5-0 के साथ हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।

इस सफलता पर टीम के सभी खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कॅालेज पहुंचने पर विजेता टीम का डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. गुरविंदर सिंह बाजवा का नेतृत्व में स्वागत किया गया। एडीशनल डायरेक्टर टेक्निकल जनजीतपाल सिंह सेखों और गुरफतेह सिंह गिल ने खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते खिलाड़ी और अमनदीप सिंह डीपीई और प्रशिक्षक राजिंदर कौर की टीम को बधाई दी। इस मौके सुरिंदर पाल मोंगा, मनदीप सिंह चाहल, अवतार सिंह गिल, बलकार सिंह बराड़, मनोज मित्तल, दलबीर सिंह प्रिंसिपल, डीएस पुधीर, चंद्र प्रकाश, मनदीप सिंह संधू, हरजोत सिंह गिल, रघविंदर झलर संधू, रविंद्र कुमार, मैडम \\\'योति गलहोतरा, जतीन कुमार, हरिंदरपाल सिंह, नसीब सिंह ढिल्लों, मनदीप सिंह मैंडी बराड़ आदि भी उपस्थित थे।