पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के बारे में बताया

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीलाधुका की पुरानी अनाज मंडी में भाजपा पंजाब के युवा मोर्चा प्रधान मोहित गुप्ता ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों बारे जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा की की मैंबरशिप में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में 21 लाख के करीब युवाओं को भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंधवाला हाजर खां में एक दिन में 2 हजार युवक मेंबरशिप के लिए आगे आए हैं। इस मौके जिलाध्यक्ष विनोद जांगिड़, सीता राम, कपिल खैरवा, अमित ज्याणी, शिव जाजोरिया, मार्केट कमेटी फाजिल्का के चेयरमैन विनोद बजाज, बिट्टू काठपाल, सुमन धवन, लाधुका मंडल के प्रधान राहुल विनायक, नवप्रीत, अतरप्रीत सिंह, वाइस प्रधान ओमप्रकाश, आहल बोदला के सरपंच मनिंदर सिंह के अलावा कई गणमान्य उपस्थित थे।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित गुप्ता को तलवार भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता।

अबोहर| रेलवेलाइन पार क्षेत्र की रामदेव नगरी इलाके में रहने वाले 5 कांग्रेसी परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया है। भाजपा के प्रेस सचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि पार्टी ओर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत रामदेव नगरी निवासी सतपाल चौहान, जगदीश कुमार, रमन कुमार, रामेश कुमार, सुनील बडग़ुजर के परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रांतीय सचिव संदीप रिणवा ने उपरोक्त लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि वो आज से भाजपा परिवार के सदस्य बन गये हैं। इस अवसर पर सीताराम शर्मा, कृष्ण नागपाल, डा.राम कुमार गोयल, शंकर स्वामी, दविन्द्र सिंह काका, सिकंदर कपूर, बावा कूकड़, दलजीत सिंह तिन्ना आदि उपस्थित थे।

तीन अदालत परिसरों में भाजपा ने बनाई कमेटी

फाजिल्का| भाजपालीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुशील गुंबर के नेतृत्व में जिले के अंतर्गत आते 3 अदालत परिसरों में सदस्यों की कमेटियां गठित कर अभियान को गति प्रदान की गई। कोर्ट कांप्लेक्स में एडवोकेट सोम प्रकाश सेठी, एडवोकेट संजीव चगती नरेन्द्र मैनी बंटू ने 40 वकीलों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके गुंबर ने कहा कि पहले दिन 40 सदस्य बने हैं।