डाक्टरों के कामकाज पर जताया संतोष
तपा|तपा केमिनी सहारा क्लब की बैठक प्रधान पवन कुमार बतारा की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। जिसमें सरकारी अस्पताल में तैनात सारे डाक्टरों द्वारा किए जा रहे कामकाज पर तसल्ली प्रकट की गई। इस मौके पर धर्मपाल शर्मा, सुशील भुत, प्रदीप गुप्ता, जीवन भुत, टेकचंद ढींगरा, सुरिंदर कुमार, सुरेश चंदेल, अशोक कुमार, रमेश कुमार, राजू मौड़ आदि मौजूद थे।