पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनजिन्द्र बिट्टू बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

मनजिन्द्र बिट्टू बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार द्वारा जिले की बरीवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन के तौर पर शिरोमणि अकाली दल के सर्किल मुक्तसर के अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह बिट्टू को बनाया गया है। सतपाल शर्मा को मार्केट कमेटी बरीवाला का वाइस चेयरमैन बनाया। इसके अतिरिक्त जोगिन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह , हरचरण सिंह , जवंदा सिंह, राजपाल सिंह, लखवीर सिंह, तरसेम सिंह, जगतार सिंह, किरणदीप कौर, कंवरजीत सिंह मक्कड़, कृष्ण चंद, विनोद कुमार, जुगराज सिहं दलीप सिंह को सदस्य बने। इन लोगों ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए मनजिन्द्र सिंह बिट्टू ने कहा कि वह दी गई जिम्मेवारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे तथा क्षेत्र के किसानों के लिए बेहतरी से कार्य करेंगे।

मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन मनजिन्द्र सिंह बिट्टू।