पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फास्ट फूड से होने वाली बीमारियां बताई

फास्ट फूड से होने वाली बीमारियां बताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएचसीडबवाला कलां के अधीन पड़ते दर्जनों स्कूलों में वल्र्ड हार्ट डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को दिल की बीमारियों फास्ट फूड से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। बीईई दिवेश कुमार ने बताया कि भारत में लगातार दिल के रोगियों की संस्था में इजाफा हो रहा है।

अनियमित खानपान दूषित चीजें खाने से मोटापा, शूगर, कोलेस्ट्रोल लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में गड़बड़ी के अलावा हार्ट से संबंधित बीमारियां बढ़ती जा रही है। ब्लाक के बनवाला हनुवंता, लालोवाली, कीकरवाला रूपा, कोडिय़ांवाली, टाहलीवाला बोदला, माहूआणा, अरनीवाला, हनुमानगढ़ बुर्जा, हस्ताकलां के अलावा कई स्कूलों में विजय कुमार, बिमला रानी, डाॅ. रेणु वर्मा, डाॅ. शाइना कटारिया, रजिंदर कटारिया, प्रेम कुमार, स्वर्ण कुमार, रीटा रानी, मंजीत कौर, सीमा रानी, शिंदरपाल, मंजीत कौर ने स्कूल स्टाफ के साथ बच्चों को न्यूडल बर्गर जैसी चीजें छोड़कर भारतीय परंपरागत खाने की ओर जागरूक करते हुए बीमारियों प्रोटीन से भरपूर फल सब्जियों के खाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों को हैंड वाशिंग की तकनीक बारे में बताते हुए कहा कि साबुन से हाथ होकर ही कुछ खाना चाहिए। इस मौके स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।

फाजिल्का| विश्वहृदय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल अबोहर और नवयुग निर्माण चेरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक प्रयास से विद्यार्थियों ने फाजिल्का में जागरुकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वयं निर्मित पोस्टरों और बैनरों को दिखाकर हृदय संबंधी लोगों को जागरूक किया। इस मौके लोगों को हृदय रोग के कारण और उपचार संबंधित जानकारी भी दी, बच्चों के उत्साह को देखते हुए अभिभावकों ने अपनी दिनचर्या में व्यायाम को हिस्सा बनाने का प्रण लिया। डीपीएस की प्रधानाचार्य साक्षी गौतम मिश्रा द्वारा स्कूल का झंडा फहराने के साथ ही यह पद यात्रा संजीव थियेटर से शुरू होकर आर्य समाज मंदिर, गौशाला रोड, घंटा-घर होते हुए शास्त्री चौक तक पहुंची।

बच्चों को जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी और स्कूल स्टाफ।