पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक

भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को सेठ रामनाथ सरकारी सिविल अस्पताल में बेटी बचाओ मुहिम के उपलक्ष्य में एसएमओ डा. सतपाल सिंह के नेतृत्व में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा. वरिंदर कुमार और डा. बलजीत कौर ने बताया कि आज बेटी या बेटे में कोई अंतर नहीं है बेटियां भी समाज में अच्छी शिक्षा लेकर अच्छा पद ग्रहण करके माता पिता का नाम रौशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम नवरात्रों में माता दुर्गा को खुश करने के लिए कन्या पूजन करते है फिर कैसे इन कन्याओं की बलि दे देते है। सभी धार्मिक ग्रंथों में महिला को उच्च स्थान दिया गया है फिर भी हमारा समाज भ्रूण हत्या जैसे कलंक को अपने माथे पर लगाए बैठा है। उन्होंने बताया कि लिंग टेस्ट करवाना कानूनी अपराध है। इसके तहत लिंग टेस्ट करने वाला और करवाने वाला दोनों अपराधी श्रेणी में आते है। एसएम डा. सतपाल सिंह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कही लिंग टेस्ट करवाने की जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को उसकी सूचित करें ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस मौके एएनएम सिंबल कांत, परमजीत कौर और गुरसेवक सिंह भी उपस्थित थे। (चावला )

सिविल अस्पताल में बेटी बचाओ मुहिम के बारे में गर्भवती महिलाओं को जागरूक करते हुए डा. बलजीत कौर