पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्जे के बोझ तले लापता किसान का एक सप्ताह बाद मिला शव

कर्जे के बोझ तले लापता किसान का एक सप्ताह बाद मिला शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकीगांव बल्लोके में एक सप्ताह से लापता किसान का शव आज खेतों में मिला। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे मलकीत सिंह ने बताया कि उनके पिता जरनैल सिंह के सिर लाखों रुपए का सरकारी गैर सरकारी कर्जा था और पिछले महीने ही उन्होंने खेतीबाड़ी बैंक का डेढ़ लाख रुपए अदा किए थे। आढ़तियों की तरफ उनका 3 लाख के करीब कर्जा था, जिसके कारण वह परेशान रहते थे। गत 2 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में वह घर से लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह किसान हरबंस सिंह जब अपने खेतों में स्प्रे कर रहा था तो उसने खेतों में जरनैल सिंह का शव देखा और परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी तपा केसर सिंह, एसएचओ कंवलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। डीएसपी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (साहिब संधू)

जरनैल सिंह की फाइल फोटो।

खबरें और भी हैं...