माई भागो स्कीम के तहत 250 छात्राओं को बांटे साइकिल
तपा | सरकारकी ओर से लडकियों के लिए शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए माई भागो स्कीम तहत साइकिल दिए जा रहे हैं। इसी मुहिम तहत सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हल्का इंचार्ज दरबारा सिंह गुरू के निर्देशों पर जिला परिषद की चेयरपर्सन बीबी रवनीत कौर और वीरइंदर सिहं जैलदार ने 250 छात्राओं को साइकिल वितरित किए। इस मौके प्रिसिंपल रमलेश रानी, वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह रूडेकेखुर्द और रमेश कुमार मौजूद रहे।
साइकिल वितरित करते वीरइंदर सिंह जैलदार अन्य।