मुक्तसर में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
मुक्तसरशहर में करीब माह पहले एक महिला की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद अब नजदीकी गांव भलाईआना में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज विवाहिता रमनदीप कौर (27) की मौत हो गई। लेकिन सेहत विभाग ने मरीज को स्वाइन फ्लू की पुिष्ट नहीं की है।
जानकारी के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृतका रमनदीप कौर का स्वाइन फ्लू का उपचार किया था, उसे स्वाइन फ्लू वाले विशेष वार्ड में रखा, परंतु अब मौत के बाद सेहत विभाग का कोई भी अधिकारी डाक्टर इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि रमनदीप की ौत स्वाइन फ्लू से हुई। ऐसे में पीड़ित परिवार परेशानी में है। रमनदीप कौर की गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रमनदीप कौर के पति परमजीत सिंह, पिता निर्मल सिंह भाई अमृतपाल सिंह को रमनदीप कौर का शव सौंपते कहा कि यह मौत स्वाइन फ्लू की संदिग्ध है। मरीज के रिपोर्ट को टेस्ट लिए भेजा हुआ है। इसलिए वह रमनदीप कौर का तुरंत गांव जाकर अंतिम संस्कार कर दें। डॉक्टरों ने मृतका के कपड़े वगैरह को छूने से मना कर दिया। परमजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के कहे अनुसार उन्होंने बुधवार को शाम 7 बजे ही रमनदीप कौर का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस दौरान कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी पीड़ित परिवार के पास नहीं पहुंचा और ही उन्हें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोई दवाई या सलाह दी।