आप वर्करों ने मुहिम से लोगों को जोड़ा
तपा|तपा मेंआम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के निर्देशों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर परिवार जोड़ो मुहिम के तहत लोगों को जोडा़। पार्टी कन्वीनर सतनाम सिंह फौजी ने बताया कि तपा में 500 के करीब परिवारों को साथ जोडा़ गया है। आप की इस मुहिम का काफी समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर परवीन शर्मा, जसविंदर चट्ठा, मनीश गर्ग, सोहन लाल, हरीश बांसल, वेद प्रकाश आदि पार्टी वर्कर मौजूद थे। (तनेजा)