- Hindi News
- जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव 25 को
जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव 25 को
तरनतारन|नगर कौंसिलतरनतारन, पट्टी और नगर पंचायत भिखीविंड के चुनाव 25 फरवरी को होंगे।
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि उम्मीदवार 10 से 13 फरवरी तक नामांकन भर सकते हैं। 16 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। तरनतारन के उम्मीदवार अपने नामांकन एसडीएम डाॅ.अनुप्रीत कौर, पट्टी के एसडीएम बख्तावर सिंह और भिखीविंड के उम्मीदवार रिटर्निंग अफसर भिखीविंड रणबीर सिंह मूधल के ऑफिस में जमा करवा सकते हैं।