पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप के कारिंदे से नकदी छीनने वाले लुटेरों की हुई पहचान, छापेमारी

पेट्रोल पंप के कारिंदे से नकदी छीनने वाले लुटेरों की हुई पहचान, छापेमारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|थाना सदरकी पुलिस ने पेट्रोल पंप के कारिंदे से नकदी छीनने वाले चार लुटेरों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

थाना सदर प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि बाबा फिलिंग स्टेशन के मालिक कुलदीप सिंह निवासी नूरदी अड्डा ने पुलिस को शिकायत की थी कि पेट्रोल पंप के कारिंदे अमनदीप सिंह से पिस्तौल की नोक पर 15 हजार रुपए छीन कर ले गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इनकी पहचान युवराज सिंह निवासी सफीपुर और हरवंत सिंह निवासी चोहला साहिब के रूप में हुई है। दो अज्ञात लुटेरों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

नशीलेपाउडर समेत 3 पकड़े

एंटीनारकोटिक्स सैल तरनतारन के एएसआई लखविंदर सिंह ने कुलवंत सिंह निवासी नागोके को 50 ग्राम नशीले पाउडर और एएसआई कुलविंदर सिंह ने जोरावर सिंह निवासी खडूर साहिब को 50 ग्राम और सराय अमानत खां पुलिस ने सरवन सिंह को 110 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।