बाइक चोरी के आरोप में युवक पर केस
तरनतारन | थानासदर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। जसवंत सिंह निवासी जीयोबाला ने बताया कि 7 फरवरी की रात को उसका मोटरसाइकिल पीबी46एच-2238 चोरी हो गया। उन्होंने काफी जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में उसे पता चला कि मोटरसाइकिल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी मानोचाहल कलां ने चोरी किया है।