बाइक सवार दुकानदार की सड़क हादसे में मौत
गांवठठियां महंता के पास बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि घरवालों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं, कत्ल किया गया है। फिलहाल सरहाली पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
तारा चंद ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रदीप कुमार (28) निवासी मोहल्ला नानकसर गली गारमेंट वाली सरहाली में जूतों की दुकान करता था। रोज की तरह वह रात 8.30 बजे के करीब दुकान से घर रहा था। इसी दौरान उन्हें फोन आया कि गांव ठठियां महंता के पास उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे और देखा तो प्रदीप के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जबकि बाइक को खरोंच तक नहीं आई। तारा चंद ने आरोप लगाया कि उसके भाई की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या की है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार से पूर्व पार्षद तरसेमप्रीत सिंह, जसबीर सिंह मिंटू, साथ संस्था के सदस्य मनदीप कुमार सोनू ने शोक व्यक्त किया है।
तरनतारन |गांव अानंदपुर कैरों के पास ओवर स्पीड इंडिका चला रहे व्यक्ति ने साइकिल सवार दोहधी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर जख्मी हुए दोहधी ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना पट्टी की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरबीर सिंह निवासी हबोकी कैरों ने बताया कि उनके पिता सुखविंदर सिंह दूध इकट्ठा करने का काम करते थे। रोज की तरह वह गांव नत्थूचक्क से दूध इकट्ठा कर साइकिल पर घर रहे थे। जब वह गांव अानंदपुर कैरों के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार इंडिका पर रहे राजगुरिंदर सिंह निवासी लखोके ने उसके पिता को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एएसआई मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।