5 हजार की रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार
मीटर बॉक्स चेंज करवाने के बदले मांगी थी रिश्वत
तरनतारन| विजिलेंसने मीटर बॉक्स चेंज करने के बदले पांच हजार रुपए रिश्वत लेने वाले जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि मक्खी कलां निवासी भूपिंदर सिंह ने मीटर बॉक्स चेंज करवाना था। इस संबंध में उसने पावरकॉम विभाग सर्किल भिखीविंड के जेई विजय कुमार को कहा, लेकिन विजय ने इस काम के लिए उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आखिर में पांच हजार में उनका सौदा तय हो गया। इस बाबत उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। जब ही उसने जेई विजय को पांच हजार रुपए दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे तुरंत रंगे हाथों दबोच लिया। इससे पांच हजार रुपए की नकदी भी बरामद कर ली गई। इस संबंधी आरोपी जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।