पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में झगड़ा, 4 जख्मी

पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में झगड़ा, 4 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपयोंके लेनदेन को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में चार लोग गंभीर जख्मी हो गए। थाना सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शंभू निवासी रामदेव कॉलोनी मुरादपुरा ने बताया कि उसने मोहल्ले के जसजीत सिंह के 50 रुपए देने थे। वह घर से बाहर गया तो जसजीत मिल गया और पैसे मांगने लगा। उसने घर से पैसे लाकर देने के लिए कहा तो आगे से जसजीत ने साथियों से मिलकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए बीच में आई उसकी बहन रोशनी, जीजा राम सरूप, भाई मिर्जा और अन्य रिश्तेदार नंदो देवी पर आरोपियों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर जख्मी कर दिया। दूसरी तरफ जसजीत के पिता हरभजन सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। झगड़े में उनकी बहू कुलवंत कौर भी जख्मी हुई है।

बर्डसेंक्चुरी में शिकार करते पकड़ा

वन्यजीव विभाग की टीम ने बर्ड सेंक्चुरी एरिया में पाबंदी के बावजूद मछली पकड़ने के आरोप में सुरजीत सिंह निवासी हरिके पत्तन को गिरफ्तार किया है। रेंज अफसर जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से जाल भी बरामद किया गया है।