- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने को निकाली रैली
बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने को निकाली रैली
तरनतारन| कलासुमन रंगमंच की ओर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठी करने के लिए सिविल अस्पताल से रैली निकाली गई। इसे पूर्व पार्षद रणजीत सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अध्यक्षता रंगमंच के डायरेक्टर रमेश सिंह चंदेल ने की। रैली में गौतम काॅलेज, आईटीआई कदगिल, आईटीआई सरहाली के काफी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस दौरान आदेश अग्निहोत्री, हरलीन, सुखविंदर सिंह पप्पू, मनदीप सिंह, मनोज कुमार, राकेश सचदेवा, रघुबीर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत कौर आदि मौजूद थे।