पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"शहीद ए आजम के जन्मदिवस पर मशाल मार्च निकालेंगे\'

\"शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर मशाल मार्च निकालेंगे\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|भाजयुमो कीमीटिंग जिला प्रधान दिलबाग सिंह पड्डा की अध्यक्षता में हुई। पड्डा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर नशा खत्म करने का प्रण लिया जाएगा। इस दौरान माॅडर्न पैलेस से तहसील चौक तक मशाल मार्च निकाला जाएगा। पड्डा ने कहा कि शहीद-ए-आजम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए युवा मोर्चा नशा बेचने वालों के चेहरे बेनकाब करेगा। नशा तस्करों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को सौंपी जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह नशे के खिलाफ भाजयुमो के अभियान में बढ़चढ़ भाग लें और उनका साथ दें। इस दौरान महासचिव विनीत शर्मा, सचिव परम अरोड़ा, तरनतारन मंडल प्रधान संजीव मायाधारी, उप प्रधान सुखवंत सिंह, खडूर साहिब प्रधान सरवन सिंह, भूपिंदर पड्डा, दीपक, पारस, सोनू हांडा, परमजीत, विनोद आदि मौजूद थे।