पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई पर चलाई गोली, तीन गिरफ्तार

एएसआई पर चलाई गोली, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाकेकेदौरान पुलिस पार्टी ने जब एक इनोवा गाड़ी में सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने सामने खड़े एएसआई पर गोली चला दी। इससे एएसआई रमन कुमार बाल-बाल बच गए।

शनिवार शाम पीसीआर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक इनोवा गाडी (पीबी 06 9986) में घूम रहे हैं। पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस ने रमन कुमार के नेतृत्व में मार्कफैड कुष्ट आश्रम के पास नाकाबंदी की हुई थी। संदिग्ध इनोवा जब आश्रम के पास आती दिखी तो एएसआई रमन ने रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाए गाड़ी में सवार एक युवक ने एएसआई पर गोली चला दी। सुल्तानपुर लोधी रोड पर मौजूद पुलिस ने इनोवा को घेर लिया। इस दौरान तीन युवक भागने में कामयाब हो गए। तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम सतपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव मोहबली हरिके तरनतारन, हरप्रीत सिंह पुत्र निरवैल सिंह निवासी गांव हरिके तरनतारन और यादविंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी हरिके तरनतारन जबकि फरार हुए युवकों की पहचान अमृतपाल, साबू और जसजीत सिंह निवासी तरनतारन बताया जा रहा है।