पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तरनतारन लूट के आरोपी के लिए प्रोडक्शन वारंट लगाया

तरनतारन लूट के आरोपी के लिए प्रोडक्शन वारंट लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट. शहरसे गायब हुए मनोज कपूर को तलाशने में जुटी पुलिस ने तरनतारन में हुई लूट की घटना के आरोपी बलजिंदर सिंह को लाने के लिए प्रोडक्शन वारंट अदालत में अप्लाई कर दिया है। मगर अभी अदालत ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर नहीं दिया है। उधर, मलोट और फाजिल्का में हुई एटीएम में चोरी की घटनाओं के आरोपियों की फरीदकोट पुलिस भी तलाशेगी।

डीएसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मलोट और फाजिल्का में चोरी करने वालों का भी पता नहीं चल पाया है। उनकी शिनाख्त हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जबकि फरीदकोट पुलिस भी इस संबंधी काम कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि सोमवार से पुलिस की टीमें एक अन्य जगह पर जाएगी, जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट की ओर से दिए गए 30 दिन की मोहलत में से पुलिस के पास अब मात्र 18 दिन ही बचे हैं। पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। उधर, अगवा कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने दोबारा से संघर्ष करने की तैयारी कर ली है और इसके लिए शहर निवासियों से बैठक की जाएगी।

कहां है मनोज