- Hindi News
- स्कूल के डीपीई ने युवक को मारा थप्पड़, केस दर्ज
स्कूल के डीपीई ने युवक को मारा थप्पड़, केस दर्ज
एक महिला समेत 15 लोगों के िखलाफ केस
भास्करन्यूज | तरनतारन
श्रीगुरु अर्जन देव खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल के डीपीई ने श्री गुरु अर्जन देव खेल स्टेडियम में रेस लगाने गए युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी अपने 15 अज्ञात साथियों से मिलकर घर पहुंचे।
आते ही उन्होंने गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकियां दे डाली। इस संबंधी सिटी पुलिस ने डीपी और एक महिला सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहजबीर सिंह निवासी कक्का कंडियाला ने बताया कि वह हर दिन की तरह गुरु अर्जन देव खेल स्टेडियम में रेस लगाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां पर मौजूद उक्त स्कूल के डीपी दविंदर सिंह भी मौजूद था, जिसने उनसे वेट लगाने के लिए वेट की मांग की। लेकिन आगे से दविंदर सिंह ने तहश में आते हुए उसे थप्पड़ मार दिया, जिसकी शिकायत करने के लिए थाना सिटी पहुंचा। इसी बाबत पीछे से उक्त डीपी ने महिला कश्मीर कौर अौर 15 अज्ञात साथियों से मिलकर उसके घर गए। आते ही उन्होंने गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकियां दे डाली। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।