- Hindi News
- अब कांग्रेसी नेताओं ने लगाया शिअद पर वर्कर को पीटने का आरोप
अब कांग्रेसी नेताओं ने लगाया शिअद पर वर्कर को पीटने का आरोप
जिलेमें अकाली-भाजपा के वर्करों के बीच हुई झड़प का मामला अभी थमा ही नहीं है कि कांग्रेसी वर्करों ने शिअद नेताओं पर उनके वर्कर की मारपीट करने का आरोप जड़ दिया है। यह घटना एसएसपी दफ्तर के समक्ष की है। इस बारे में कांग्रेस के सीनियर नेता मनजीत सिंह ढिल्लों अौर अवतार सिंह दियोल ने बताया कि शिअद वर्करों ने एसएसपी कार्यालय कांग्रेसी वर्कर राजविंदर सिंह उर्फ राजा की जमकर पिटाई की और उसकी पगड़ी तक उतार डाली। इसके बाद हमलावर राजविंदर का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग की कि तरनतारन की नगर कौंसिल चुनाव स्पेशल फोर्स की निगरानी में करवाई जाए, ताकि आम लोग अपने मत का सही इस्तेमाल कर सकें।