पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार और ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से युवक की मौत

कार और ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइंदवालबाइपास रोड पर ड्राइवर की ओर से बिना देखे अचानक कार का दरवाजा खोलने से बाइक सवार दो युवक टकरा कर गिर पड़े। इनमें से सड़क पर गिरे एक युवक को ट्रैैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरप्रीत सिंह निवासी वेईंपुईं ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसके मामे का बेटा शेर सिंह निवासी वेईंपुईं और बलजीत सिंह निवासी कुला पट्‌टी बाइक पर तरनतारन रहे थे। जैसे ही वह गोइंदवाल बाइपास के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़ी एक कार के ड्राइवर ने बिना पीछे देखे दरवाजा खोल दिया। इस कारण बाइक चला रहे बलजीत सिंह संतुलन खो बैठा और उसके पीछे बैठा शेर सिंह सड़क पर गिर पड़ा। इतने में पीछे से रहे मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने शेर सिंह को बुरी तरह कुचल दिया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि बलजीत सिंह भी जख्मी हो गया।

हादसे के बाद मौके आरोपी कार ड्राइवर और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे बस अड्‌डा चौकी तरनतारन के इंचार्ज एएसआई संजीवन सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक लक्खा सिंह निवासी मुरादपुर और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।