बहू और उसके भाई को किया जख्मी
तरनतारन| घरेलूझगड़े में ससुरालियों ने बहू और उसके भाई को तेजधार हथियारों से गंभीर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिकंदर सिंह निवासी मल्लियां कलां ने बताया कि उसकी बहन हरजिंदर कौर का ससुरालियों से झगड़ा चला रहा है। बलदेव सिंह, तेजबीर सिंह, हरदेव कौर, गगनदीप कौर और लखनपाल सिंह उसकी बहन से रंजिश रखते हैं। 28 सितंबर को नूरदी अड्डे पर सभी आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे और उसकी बहन को जख्मी कर दिया।