खालसा काॅलेज सरहाली में करवाए गए लेक्चर
तरनतारन | गुरुगोबिंद सिंह खालसा कालेज सरहाली में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल लुधियाना के सहयोग से सिख धर्म, इतिहास सभ्याचारक विषय पर लैक्चर करवाए गए। कालेज के प्रिंसीपल परमवीर सिंह ने बताया कि डा. गुरप्रीत सिंह मुक्तसर ने गुरबानी अनुसार छात्रों को सही मार्ग पर चलने के विषय पर लैक्चर दिया। इस मौके कालेज के सरपरस्त संत बाबा तारा सिंह जी, संप्रदाय कार सेवा सरहाली के मुखी संत बाबा सुखा सिंह कालेज प्रिंसीपल परमवीर सिंह ने मुख्य मेहमानों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। संत बाबा सुखा सिंह जी ने कहा कि कालेज में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाते है। ताकि बच्चों के ज्ञान में बढ़ावा होता रहे।