सरकारी खाल तोड़ने पर चार नामजद
तरनतारन | पट्टीपुलिस ने गांव उबोके में सरकारी खाल तोड़ने पर चार लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है। सुखदेव सिंह निवासी उबोके ने बताया कि राम सिंह के खेतो से सरकारी खाल निकलता है, जिसे उसने अपने बेटे विजय सिंह, प|ी कुलविंदर कौर बेटी मीना के साथ मिलकर तोड़ दिया। इसकी शिकायत उसने तुरंत पुलिस को कर दी।।