पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट के बारे में एतराजों का निपटारा 20 नवंबर को

वोट के बारे में एतराजों का निपटारा 20 नवंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग को संबोधित करते एडीसी (ज) बख्तावर सिंह।

भास्कर न्यूज | तरनतारन

एडीसी(ज) बख्तावर सिंह ने विधान सभा क्षेत्र तरनतारन, खडूर साहिब, पट्‌टी वल्टोहा के चुनावकार रजिस्ट्रेशन अफसरो और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2014 को बूथ लैवल अफसर के दवारा दावे और एतराज प्राप्त करने के लिए विशेष मुहिंम चलाई जाएगी। इसके अलावा 20 नवंबर को वोट बनाने/काटने सबंधी दावे और एतराजो का निपटारा किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि स्पलीमैंट्री वोटर सूची की छिपाई 20 दिसंबर 2014 और अंतिम प्रकाश्न 5 जनवरी 2015 को की जाएगी। वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर-6, विदेश में रह रहे वोटरो की वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर-6ए, किसी वोट के खिलाफ एतराज करने के लिए फार्म नंबर-7, सूची में इंदराज का संशोधन करने के लिए फार्म नंबर-8 और एक चुनाव क्षेत्र से दूसरे चुनाव क्षेत्र में वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर-8ए का इस्तेमाल किया जाएगा। उक्त सभी फार्म बूथ लैवल अफसरो और चुनावकार रजिस्ट्रेश्न अफसरो से प्राप्त किए जा सकते है। इस मौके तरनतारन की एसडीएम डा. अनुप्रीत कौर, पट्‌टी के एसडीएम अमनदीप सिंह भट्‌टी, डीडीपीओ रणबीर सिंह मूधल, बीडीपीओ खडूर साहिब लखविंदर सिंह, हरिकृष्ण अरोड़ा, कामरेड हीरा सिंह, कामरेड तारा सिंह खैहरा सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।