कबूतर बचा रहे होमगार्ड की मौत
तरनतारन | हाईवोल्टेज तारों से लटक रही चाइनीज डोर में फंसे कबूतर को आजाद कराने की कोशश में होमगार्ड जवान की जान चली गई। घटना एसएसपी ऑफिस के सामने स्थित पावरकॉम दफ्तर में हुई। होमगार्ड जवान बलविंदर उसके भाई हरजिंदर ने मंगलवार सुबह नौ बजे चाइनीज डोर में एक कबूतर को फंसे देखा। दोनों ने लोहे की सीढ़ी लेकर कबूतर को बचाने की कोशिश की। चाइनीज डोर के कारण सीढ़ी भी करंट की चपेट में गई और दोनों बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में बलविंदर की मौत हो गई जबकि हरजिंदर की हालत नाजुक है।