पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया

शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | सरहालीपुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। बलविंदर सिंह निवासी ठठियां महंता ने बताया कि उसकी लड़की प्रवीण कौर 6 फरवरी को घर से 2.30 बजे दुकान पर समान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इस बाबत जब उसने पड़ताल की तो उसे पता चला कि उसकी लड़की को गांव का ही नछतर सिंह उर्फ सकत्तरी झांसा देकर भगा ले गया है। इससे पहले भी नछतर सिंह ने उसकी लड़की से छेड़छाड़ की थी। एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।