पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में गया था परिवार, चोर 2 राइफलें और 5 हजार ले गए

शादी में गया था परिवार, चोर 2 राइफलें और 5 हजार ले गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवआलमपुर में एक घर से चोर दो लाइसेंसी राइफलें, 50 रौंद, दो गैस सिलेंडर, पांच सूट और पांच हजार रुपए उड़ा कर ले गए। थाना वैरोवाल पुलिस ने केस दर्ज करलिया है। गुरदियाल सिंह निवासी आलमपुर ने बताया कि वह परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर लौटे तो देखा कि अंदर पड़ी 12 बोर डबल बैरल राइफल, 25 रौंद, 315 बोर राइफल सहित 25 रौंद, 2 सिलेंडर, 5 हजार की नकदी और लेडी सूट गायब थे, जिसे रात को चोर ले जा चुके थे। एएसआई केवल सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है।