- Hindi News
- भल्ला ने कांग्रेस छोड़ी, बाजवा पर टिकट में धांधली का आरोप
भल्ला ने कांग्रेस छोड़ी, बाजवा पर टिकट में धांधली का आरोप
अकालियों का आरोप : जोशी हिंदू-सिख एकता के दुश्मन
कांग्रेस के दावेदार 2 प्रत्याशियों पर हमला, अकालियों पर आरोप
तरनतारन में अकाली-भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ डटे
पठानकोट | पूर्वमिनिस्टर तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी के कैशियर रमण भल्ला ने कारपोरेशन तथा कौंसिल चुनावों में गलत टिकट आबंटन का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भल्ला ने प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पर सीधे आरोप लगाया कि वे उनके नेतृत्व में काम नहीं कर सकते जिनके नेतृत्व में निगम चुनावों की टिकटें बेची जा रही हैं। भल्ला ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व और हाई कमान को भेज दिया है। पठानकोट नगर निगम के टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए भल्ला ने कहा कि टिकट बांटने में कांग्रेस को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए लेकिन कांग्रेस के दो सिटिंग पार्षदों धनवंत बाजवा और इंदू बाला का टिकट काट दिया गया। महिला कांग्रेस, सेवा दल, बाल्मीकि बिरादरी,सैनी बिरादरी, यूथ कांग्रेस से किसी एक को भी टिकट नहीं दिया गया।
खुद प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने टिकट एलाटमेंट में दखल दिया जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बाजवा ने अपने फेवर वाले आब्जर्वर लगा दिए और टिकटें बेची गईं। इसलिए ऐसे प्रधान के अंडर में काम करना मुश्किल है, इसलिए इस्तीफा दे दिया। भल्ला के इस्तीफे से राजनीतिक हल्कों में खलबली है लेकिन माना जा रहा है कि गोपाल महाजन, पन्ना लाल भाटिया, जोरावर सिंह, अमित को भल्ला के सपोर्ट के कारण ही टिकट मिली हैं लेकिन भल्ला धनवंत बाजवा, सिद्धार्थ को टिकट नहीं दिला पाए जिससे वे नाराज थे।
प्रदेश सचिव नितिन ने भी दिया था इस्तीफा
पठानकोट में कांग्रेस के टिकटों के एलाटमेंट में इस कदर असंतोष है कि बुधवार को पीपीसीसी के प्रदेश सचिव नितिन महाजन लाडी ने भी अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं नितिन भाजपा में शामिल होकर वार्ड 6 से भाजपा कैंडीडेट के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
-प्रताप बाजवा का फोन नहीं उठ रहा है अगर वरसन मिल जाए तो ले लें
भूिपंदर सिंह खेड़ा ने भाजपा हाईकमान से जोशी को पार्टी से बाहर करने की मांग की।
पहले भी चेताया था
खेड़ाने कहा कि जोशी हर बार गठजोड़ से उलट जाते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में जोशी ने तरनतारन में अकाली-भाजपा के उम्मीदवार हरमीत संधू के खिलाफ आजाद उम्मीदवार लाली ढाला की हिमायत की थी। उन्होंने तरनतारन में सभी वोटों को तोड़-मरोड़ दिया है। उन्हें पहले ही आशंका थी कि जोशी शहर में धक्केशाही कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने 17 अक्टूबर 2014 को भारतीय चुनाव कमीशन को अपील की थी कि चुनाव तक जोशी के तरनतारन आने पर पाबंदी लगाई जाए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से जोशी ने उनके साथियों पर हमला कर दिया। उलटा अकाली नेताओं पर ही कार्रवाई करवा दी। जोशी अपने भाई को शहर का प्रधान बनाना चाहते हैं, लेकिन यह फैसला हाईकमान का है।
क्लिपिंगतोड़-मरोड़ कर दिखाई गई
खेड़ाने कहा कि चंडीगढ़ की प्रेस काॅन्फ्रेंस में जोशी ने जो वीडियो क्लिपिंग दिखाई है, वह बिल्कुल गलत हैं। अनिल जोशी के भाई राजा जोशी और उसके साथियों ने ही अकाली नेताओं पर हमला किया था। बचाव में अकाली दल के पूर्व काउंसलर बलजीत सिंह गिल और अन्य नेताओं को आगे आना पड़ा।
गुरहरसहाय में हमले के िवरोध में कांग्रेसियों ने नगर रोष मार्च निकाला।
गुरुहरसहाय | जंडावाला मोहल्ला में वीरवार को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने कांग्रेस की टिकट पर नगर काउंसिल चुनाव लड़ने वाले आत्मजीत सिंह डेविड और अनीश कुमार निक्कू डिमरो पर हमला कर जख्मी कर दिया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर अकाली-भाजपा पर हमले का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। दोनों युवक कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। जानकारी के अनुसार आत्मजीत आैर अनीश अपनी दुकान पर थे कि दर्जनों की संख्या में आए दबंगों ने उनके साथ पहले गाली-गलोज फिर मारपीट की। घटना का पता लगते ही हलका विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी जख्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकालियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर में रोष मार्च भी निकाला। चेतावनी दी कि वह हार मानने वाले नहीं हंै।
चुनाव में डटकर मुकाबला करेंगे। अकालियों की गुंडागर्दी जनता के सामने चुकी है और बदमाशी से चुनाव नहीं जीता जाता।
किसी भी आरोपी को बख्शेंगे नहीं : डीएसपी
डीएसपी सुल्खन सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास पहुंच गई है और पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए फरीदकोट गई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शिअद के नेता रोहित कुमार मोंटू वोहरा ने कहा कांग्रेसी फिजूल में अकालियों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें तो घटना के बारे में स्वयं नहीं पता, लोग उन्हें आकर बता रहे हैं। चावला
नोट- इस समाचार से सम्बन्धित फोटो 12-एफजैडआर-4 5 भेजी जा रही है
कैप्शन: 12-एफजैडआर-4: अस्पताल में उपचाराधीन घायल खून से लथपथ शर्ट दिखाते कांग्रेस
12-एफजैडआर-5: विधायक ने चौंक पर धरना लगाकर अकालियों को दी चेतावनी
होशियारपुर | निगमचुनाव में तीक्ष्ण सूद की प|ी राकेश सूद वीरवार को निर्विरोध चुनी गईं। वार्ड नंबर सात से भाजपा प्रत्याशी राकेश सूद के खिलाफ कांग्रेस ने नामांकन दाखिल होने से महज कुछ घंटे पहले ही अपनी प्रत्याशी मोनिका मल्ल को उतारा था। पीपीपी ने कुछ घंटे पहले ही सोनिया को उतारा था। नामांकन के अंतिम दिन पेपरों की जांच हुई तो कांग्रेस की मोनिका के पेपर रद्द हो गए। उन्होंने एक जगह पर अपने साइन नहीं किए थे।
सोनिया के पेपर ठीक थे लेकिन उसको प्रस्तावित करने वाले राकेश गुप्ता ने हलफिया बयान दे दिया कि वह प्रस्तावित नहीं कर सकते।
इस पर सोनिका के पेपर भी अवैध हो गए और राकेश सूद निर्विरोध चुनी गईं।
लोकतंत्र का हुआ है कत्ल: अरोड़ा
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज होशियारपुर में लोकतंत्र का कत्ल हुआ है। ये चुनाव से डर गए थे क्योंकि पहले विधानसभा में हारे फिर लोकसभा में और ये चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। प्रशासन ने सरेआम मदद की है।
जानबूझ कर रद्द किए गए नामांकन : सैनी
पीपीपी नेता संदीप सैनी ने कहा कि जानबूझ कर उनके प्रत्याशी के कागज रद्द किए गए हैं। सूद चुनाव लड़ने से भाग गए।
लोकल बॉडीज़
इलैक्शन