पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला कानूनी अथार्टी बारे लगाया जागरुकता कैंप

जिला कानूनी अथार्टी बारे लगाया जागरुकता कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | जिलाकानूनी सेवाएं अथार्टी की ओर से मुफ्त कानूनी जागरुकता कैंप गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में लगाया गया। इसमें पंजाब के लीगल सर्विस अथार्टी की ओर से दी जा रही मुफ्त सेवाओं लोक अदालतों द्वारा हल किए जाने वाले मामलों संबंधी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी सचिव वरुण नागपाल ने महिला और बच्चों की सुरक्षा उनके कानून संबंधी हकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता लेने वालों का खर्च अथार्टी की ओर से किया जाता है। कोई भी व्यक्ति जिसकी वार्षिक आमदन एक लाख से कम हो वह जिला स्तर पर खोले गए लीगल एड क्लीनिक से संपंर्क करके मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकता है। यह सहायता विधवा महिलाओं, कुदरती मुसीबतों के शिकार, अनुसूचित जाति, कबीले से संबंधित व्यक्ति और अपाहिज व्यक्ति को दी जा सकती है।