- Hindi News
- सरकारी हाई स्कूल में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया
सरकारी हाई स्कूल में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया
तरनतारन | सरकारीहाई स्कूल बागड़ियां में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों में भाषण और पेंटिंग मुकाबले भी करवाए गए। इससे पहले टीचरों और स्टूडेंट्स ने गांव में नशा जागरुकता रैली भी निकाली। मुख्य अध्यापक कुलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में नशे का 6वां दरिया बहने लगा है, जो युवा पीढ़ी को बहाता चला जा रहा है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। वहीं, भाषण और पेंटिंग मुकाबलों में 22 बच्चों ने भाग लिया। भाषण मुकाबले में 7वीं कक्षा की स्टूडेंट रमनदीप कौर ने पहला, 6वीं कक्षा की वीरपाल कौर ने दूसरा और रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग मुकाबले में राजविंदर कौर पहले, अभिषेक शर्मा ने दूसरे और रणदीप कौर तीसरे नंबर पर रही। विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभजोत कौर, बलवीर कौर, किरण बाला, बलजिंदर सिंह, कमलदीप कौर, रमनदीप कौर आदि मौजूद थे।