- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत
तरनतारन | कस्बासरहाली में मेला देखकर वापस लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची सरहाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरबजीत सिंह निवासी सरहाली ने बताया कि उसके पिता शाम के समय गांव में ही लगे मेले को देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अनाज मंडी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।