पति समेत 4 पर दहेज प्रताड़ना का केस
थानासदर पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को तंग करने के आरोप में पति,सास, ससुर और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजबीर कौर निवासी मुगलचक्क पन्नुआं ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी 22 अक्टूबर 2012 को बूटा सिंह निवासी मानोचाहल कलां के साथ हुई थी। शादी में माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया, लेकिन ससुरालियों का मन नहीं भरा। अकसर पति, ससुर दयाल सिंह, सास प्रीतम कौर और सरबजीत कौर उसे दहेज लाने के लिए पीटते थे।