पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारे के बाहर खड़े होने से रोका तो बुजुर्ग को पीटा

गुरुद्वारे के बाहर खड़े होने से रोका तो बुजुर्ग को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवठठा में गुरुद्वारे के बाहर खड़े होने से रोकने पर छह युवकों ने बुजुर्ग को लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया।

थाना हरिके पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरदेव सिंह निवासी ठठा ने बताया कि वह गुरुद्वारा बेगमपुरा में सुबह-शाम सेवा करता है। अकसर शाम के समय गांव का दिलबाग सिंह, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रभजीत सिंह गुरुद्वारे के बाहर आकर खड़े हो जाते हैं। उसने कई बार उन्हें ऐसे खड़े होने से मना किया ताकि संगत को मुश्किल पेश आए। इसी रंजिश में आरोपियों ने साथी गुरमीत सिंह और गुरजंट सिंह निवासी सरहाली के साथ मिलकर उन्हें जख्मी कर दिया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।