पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन तस्कर ने किया पुलिस पार्टी पर हमला

हेरोइन तस्कर ने किया पुलिस पार्टी पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभिखीविंड में हेरोइन तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने भाई और पिता से मिलकर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका भाई और पिता भागने में सफल हो गए। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदीप सिंह निवासी भिखीविंड को एक ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने शोर मचा दिया। इस पर उसका पिता जगतार सिंह और भाई दलजीत सिंह भी वहां गए और तीनों ने कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह पर लाठियों से हमला जख्मी कर दिया। भागते हुए तीनों में से पुलिस ने संदीप सिंह को दबोच लिया, जबकि जगतार सिंह और दलजीत सिंह फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बाइकसवार की माैत

गांवघरियाला में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना वल्टोहा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राज कुमार निवासी पट्टी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह और उसका साला देसराज बाइक पर गांव घरियाला जा रहे थे, जबकि पीछे-पीछे उनका बेटा नरिंदर कुमार उर्फ बब्बू अलग बाइक पर रहा था। घरियाला गुरुद्वारा के पास सामने से सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार, जिसे बेअंत सिंह निवासी घरियाला चला रहा था, ने बब्बू की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया।

कब्जाकरने का आरोप

थानाचोहला साहिब पुलिस ने घर के ताले तोड़कर कब्जा करने के आरोप में बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू निवासी चोहला साहिब, गुरसाहिब सिंह और मंगल सिंह निवासी वरियां नवे के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपिंदर कौर निवासी गुरदासपुर ने बताया कि आरोपियों ने जाली इकरारनामा कर उसके मृत भाई प्रितपाल सिंह के घर पर कब्जा कर लिया।