पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरू युवा केंद्र का सात दिवसीय ट्रेनिंग कैंप खत्म

नेहरू युवा केंद्र का सात दिवसीय ट्रेनिंग कैंप खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|नेहरू युवाकेंद्र की ओर से गुरदासपुर, होशियारपुर और तरनतारन जिले के वालंटियरों के लिए लगाया गया सात दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शनिवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन मीडिया का रोल विषय पर सेमिनार करवाया गया। इसमें डीपीआरओ सतनाम सिंह छीना ने अपने विचार रखे। उनका कहना था कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और मीडिया जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान छीना को सम्मानित भी किया गया। जिला यूथ कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल ने कहा कि युवा केंद्र की ओर से जिले में भ्रूणहत्या, दहेज और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 350 के करीब यूथ क्लब काम कर रहे हैं।