- Hindi News
- काॅलेज में लगा कैंप, 130 स्टूडेंट्स ने किया खूनदान
काॅलेज में लगा कैंप, 130 स्टूडेंट्स ने किया खूनदान
तरनतारन|गुरु गोबिंदसिंह खालसा काॅलेज सरहाली में खूनदान कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन संप्रदाय कार सेवा सरहाली साहिब के संत बाबा सुक्खा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि दान किया हमारे खून की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। युवाओं को चाहिए कि वह खुद खूनदान करें और दूसरों को जागरूक करें। काॅलेज में समय-समय पर खूनदान कैंप लगाया जाता रहा है। आज यह कैंप भगत पूरन सिंह खूनदान कमेटी के सहयोग से लगाया गया है। इस दौरान 130 स्टूडेंट्स, एनसीसी वालंटियर्स, कैडेट्स और टीचरों ने खूनदान किया। बाबा सुक्खा सिंह ने भगत पूरन सिंह खूनदान कमेटी, सिविल अस्पताल की टीम और डाॅक्टरों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल परमवीर सिंह, राजविंदर सिंह, डाॅ. परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।