पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती से पर्स छीन बाइक सवार लुटेरा फरार, केस

युवती से पर्स छीन बाइक सवार लुटेरा फरार, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|गांव जहांगीरमें स्कूटी पर जा रही लड़की का बाइक सवार लुटेरा पर्स छीन कर फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गगनदीप कौर निवासी जहांगीर ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह डिप्स स्कूल गड़ा में नौकरी करती है। हर दिन की तरह वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जंडियाला गुरु को जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक ने उनसे कहा कि आपकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया है। जैसे ही उसने ब्रेक लगाई, युवक उसका पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल, एटीएम कार्ड, स्कूटी की आरसी और 4 हजार रुपए कैश था।