पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को पीटकर घर से निकाला, केस

महिला को पीटकर घर से निकाला, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवदेवीदासपुरा में दहेज में कार लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना झब्बाल की पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रवीन कौर निवासी झब्बाल कलां ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2014 को जगरोशन सिंह निवासी जंडियाला गुरु के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और सास प्रकाश कौर मायके से कार लाने की मांग को लेकर उसे तंग करने लगे और मारपीट करते। कार की मांग पूरी होने पर 3 मई को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों की तलाश जारी है।