पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में दाखिल होकर की महिला से मारपीट

घर में दाखिल होकर की महिला से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्कीड्रा में इनाम निकलने के बारे में पूछने से खफा हुए दुकानदार ने महिला को उसके घर में दाखिल होकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना की बाबत भिखीविंड पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरभजन कौर निवासी सुरसिंह ने बताया कि उनके गांव का ही प्रेम सिंह लक्की ड्रा स्कीम का काम करता है। बातों में आकर उसने भी अपना लक्की ड्रा डाल दिया, लेकिन प्रेम सिंह ने उसका इनाम नहीं निकाला।

इस बाबत पूछने पर प्रेम सिंह गुस्से से भड़क उठा और उसने अपने तीन अज्ञात साथियों से मिलकर उसे घर में आकर बुरी तरह से पीट डाला। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने तुरंत की इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।