पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुश्ती मुकाबले के लिए जिले की टीम श्री आनंदपुर साहिब रवाना

कुश्ती मुकाबले के लिए जिले की टीम श्री आनंदपुर साहिब रवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार के निर्देशों पर खेल विभाग पंजाब की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय खेल मुकाबले 14 से 19 फरवरी तक करवाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला तरनतारन की कुश्ती टीम को गुरु रामदास कुश्ती अखाड़ा गांव मल्लियां से रवाना किया गया। अखाड़े के चेयरमैन सुखदेव सिंह, प्रधान परगट सिंह और महासचिव मनजीत सिंह मिंटू ने कहा कि बड़े सम्मान की बात है कि जिले की कुश्ती टीम में 8 खिलाड़ी सिलेक्ट हुए हैं जिसमें से 5 खिलाड़ी गुरु रामदास अखाड़ा गांव मल्लियां के हैं। 14 फरवरी से श्री अानंदपुर साहिब में कुश्ती मुकाबलों के साथ-साथ कई और खेल मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं। प्रधान परगट सिंह ने कहा कि उक्त अखाड़े से कई खिलाड़ी नेशनल लेवल के बन चुके हैं जिसमें सुखचैन सिंह सोनी पहलवान के अलावा कई नाम शामिल हैं। इस अवसर पर उप-प्रधान हरजिंदर सिंह, मेजर सिंह, गुरदियाल सिंह, खजांची सतनाम सिंह दीनपुर पहलवान, जज पहलवान, शिवा पहलवान, शरणजीत सिंह सन्नी, लाली आदि मौजूद थे।

रवाना होने से पहले कुश्ती टीम के साथ गुरु रामदास अखाड़ा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...