पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से मिड डे मील का राशन ले गए चोर

स्कूल से मिड-डे मील का राशन ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनिहालाजय सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के ताले तोड़ चोर मिड-डे मील का राशन और बर्तन चुराकर ले गए। चोरी हुए सामान में एक बोरी गेहूं, एक बोरी आटा, दो बोरी चावल, दो पतीले आदि शामिल है। थाना भिखीविंड पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल की हेड टीचर लखबीर कौर ने बताया कि छुट्टी के बाद वह स्कूल को ताला लगाकर घर चली गईं। रात को चोरों ने ताला तोड़कर राशन और बर्तन चुरा लिए। घटना का पता उन्हें अगले दिन सुबह स्कूल पहुंचने पर चला। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।