पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पर एक किलो हेरोइन लेकर जा रहे 2 तस्कर पकड़े

बाइक पर एक किलो हेरोइन लेकर जा रहे 2 तस्कर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाझब्बाल की पुलिस ने गश्त के दौरान दो तस्करों को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेरोइन की खेप डिलीवर करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि झब्बाल के इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव ठठी सोहल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर रहे दो युवकों को रोक कर जब तलाशी ली तो उनसे एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान प्रदीप सिंह और करण निवासी नौशहरा ढाला के रूप में बताई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हेरोइन कहां से लाए और किसे डिलीवर करनी थी।